एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी के 17 अप्रैल को बोकारो आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उन्हें गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल सदस्य अधिवक्ता रंजीत गिरि ने अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी को बुके (फूलों का गुच्छा) और माला पहनाकर सम्मानित किया। स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी उन्हें फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। समारोह में बड़ी संख्या में व्यवहार न्यायालय बोकारो के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि, अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी झारखंड हाईकोर्ट रांची में प्रैक्टिस करते हैं। वे रांची के सत्तार कॉलोनी बरियातू में रहते हैं। बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वे बोकारो पहुंचे थे। इस अवसर पर अधिवक्ता रंजीत गिरि ने कहा कि रशीदी की जीत पूरे झारखंड के वकील समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि रशीदी बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हितों, न्याय व्यवस्था और पेशेवर मुद्दों पर मजबूती से काम करेंगे।
मौके पर अधिवक्ता रशीदी ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं और विशेष रूप से अधिवक्ता रंजीत गिरि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी में वे वकीलों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
स्वागत समारोह में अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, दीप नारायण, अतुल कुमार, मो. जाहिर हुसैन अंसारी, अताउल्लाह अंसारी, सुदीप्तो साहनी, शाहिद परवेज, संतोष कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, दीपिका कुमारी, हसनैन आलम, वंशिका सहाय, संजीत कुमार सिंह, राणा प्रताप शर्मा, रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, दिलीप चौधरी, विजय कुमार, सुनील चंडक, ओम प्रकाश लाल, राजश्री, मनोज कुमार सिंह, महीतोष मंडल आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply