Advertisement

वकील अंसारी बनाये गये आरसीएमएस कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) की एक बैठक 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जारंगडीह शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार एवं संचालन जारंगडीह शाखा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद वकील अंसारी को संघ का कथारा क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित यूनियन के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह एवं अन्य ने वकील अंसारी को माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर आरसीएमएस रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि वकील अंसारी के कथारा क्षेत्र का अध्यक्ष बनने से संगठन को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने 8 अप्रैल को रीजनल समिति की कथारा ऑफिसर्स क्लब में होने वाली बैठक की तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक में इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के एन त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अभय दुबे, महामंत्री ललन चौबे, सीसीएल रीजनल समिति के सभी पदाधिकारी गण, सीसीएल के सभी कोयला क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव एवं सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।

बैठक में नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष वकील अंसारी ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी तरह निभाएंगे। बैठक में बीएंडके क्षेत्र के संजय कुमार सिंह, गोविंदपुर शाखा सचिव विकास सिंह, स्वांग वाशरी शाखा सचिव बी के श्रीवास्तव, अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, आरआर शॉप शाखा अध्यक्ष अर्जुन राम, कथारा वाशरी शाखा अध्यक्ष रंजीत मंडल, विनय प्रसाद, किशुन मंडल, ब्रजेश सिंह, अनिल शर्मा, कुर्बान मियां, मो. रिजवान उर्फ भाई जान, हेमंत सिंह, बृजेश साव, रामदेव पंडित, शैलेंद्र मुखी, सगीर मियां, एसएन रेड्डी तथा अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *