प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। ईद-उल-फितर का त्यौहार 21 मार्च को मनाया जाना है। मुस्लिम समुदाय ने इसकी पूर्ण तैयारी कर ली है।
ईद-उल-फितर त्यौहार के पूर्व संध्या पर 20 मार्च को बोकारो जिला के हद में पेटरवार के प्रशासनिक अधिकारीयों ने क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम तथा थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने अपनी टीम के साथ प्रखंड के हद में पिछरी, अंगवाली, चलकरी आदि गांव पहुंचकर वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। अधिकारियों ने मुहल्ले के अंजुमन कमिटी के उपस्थित गणमान्य जनों से कहा कि आपसी भाईचारे के साथ परंपरागत तरीके से आप त्यौहार मनाएं। किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत थाना में सूचित करें। उन्होंने उपस्थित समूह को ईद की अग्रिम बधाई व मुबारकबाद दी।

मौके पर अंगवाली में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, मजीद अंसारी, मो. यासीन, एकरामुद्दीन, उप मुखिया रियाज अहमद, खुर्शीद आलम, एनायत हुसैन, आलेनवी अंसारी आदि जबकि, चलकरी में भी अंजुमन कमिटी के सदर शमीर आलम व अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply