Advertisement

राष्ट्रपति बनकर आदिवासी महिला ने इतिहास रचा-अजय मालाकार

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज होने पर वैशाली जिला रालोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। रालोजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इनके मार्गदर्शन में देश एक नई ऊंचाई को हासिल करेगा।

साथ ही साथ कहा गया कि मुर्मू की ऐतिहासिक जीत से देश में पहला आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त होता है। इनका जीत स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री एवं एनडीए के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी शुभकामना दिया है।

इस अवसर पर रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देश के 15 में राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। इसे लेकर रहिवासियों में काफी खुशी का माहौल है।

हर्ष व्यक्त करने वालों में रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार, शिवनाथ पासवान, प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह, सतनारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता नगेंद्र सिंह, गौरी शंकर पासवान, इंद्र भूषण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, सच्चिदानंद सिंह, विमल ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, विवेक भारती सहित अनेक रालोजपा कार्यकर्ताओं आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *