युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। प्रसिद्ध उद्यमी सह सीने अभिनेता इमरान खान 218वें उर्स पर अपनी पत्नी संग बीते 16 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा पहुंचे। यहां उन्होंने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की।
जानकारी के अनुसार 218वें उर्स के अवसर पर बीडी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर एवं नेता – अभिनेता इमरान खान ने अपनी पत्नी संग रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। इमरान ने रिसालदार शाह बाबा से समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
अभिनेता इमरान ने परंपरा के अनुरूप दरगाह पर चादरपोशी की और समस्त देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली की दुआएं मांगीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के दरगाह में चादरपोशी के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने यहां चादरपोशी की रस्म अदा की और रिसालदार शाह बाबा से समस्त देशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply