रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में हरला थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में बालू लदे ट्रेक्टर को जब्त कर ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 20 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से बालू का उत्खनन और ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर हरला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
रात के समय की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर जांच की। चालक से आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में हरला थाना में कांड क्रमांक-23/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 317, एमएमडीआर एक्ट 1957 एवं झारखंड मिनरल्स नियमावली के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी तुषार कुमार बोकारो के रानीपोखर रहिवासी बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
![]()













Leave a Reply