Advertisement

भाषा के नाम पर समाज को बांटने का आरोप, सेमिनार की तैयारी तेज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने 9 अप्रैल को बोकारो परिसदन में पत्रकार वार्ता की।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बातचीत में समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भाषा के नाम पर समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाषा की कोई सीमा नहीं होती और झारखंड के निर्माण में भोजपुरी व मगही भाषी रहिवासियों की अहम भूमिका रही है।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा की गाइडलाइन में भोजपुरी व मगही को शामिल नहीं किए जाने को अनुचित बताया। साथ ही कुडुख भाषा को भी सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध नहीं कराने पर सवाल उठाया।
अखिलेश ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को रांची प्रेस क्लब में झारखंड और शाहाबाद के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबंधों पर सेमिनार आयोजित होगा। इसमें विभिन्न समाज के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *