प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनु-बोकारो नहर चौड़ीकरण एवं समतलीकरण कार्य एक साथ जारी है।
मालूम हो कि, बीते सप्ताह से ही अंगवाली चौक के उत्तरी दिशा में पूर्व से रह रहे परिवारों द्वारा सिंचाई विभाग की अधिग्रहित भूमि का अतिक्रमण किया गया था। संवेदक सह कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय पांडेय ने 10 अप्रैल को फोन पर *जगत प्रहरी* को बताया कि चौक के निकट विभाग द्वारा पूर्व में दिए गये बाउंड्री से उत्तर दिशा में साढ़े नौ मीटर यानि 31 फिट चौड़ाई फिलवक्त लेनी है। उन्होंने बताया कि बाद में नाली निर्माण में तीन फिट अतिरिक्त भूमि लिए जाने का प्रावधान योजना में है।

जैसा कि देखा गया चौक के निकट सड़क पर जीसीबी बिछाकर टैंकर से पानी देकर ऊपर से रोलर चलाया गया। दक्षिण दिशा में कई छोटे व्यवसायी निजी स्तर पर अपनी दुकानों को हटाकर पीछे के खाली स्थल पर दुकान बना रहे थे।
![]()













Leave a Reply