Advertisement

अभाविप ने रेलवे कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह के तहत किया पौधारोपण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनपुर इकाई द्वारा पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रम के तहत 6 जून को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में फलदार वृक्षों के साथ-साथ छायादार महोगनी और सागवान के पौधे लगाए गए।

मौके पर अभाविप के प्रांत सह मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन चिंताजनक है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई इसका मुख्य कारण है। इससे निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण जरूरी है। साथ ही, महाविद्यालय परिसर में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को शुद्ध वातावरण मिल सके, इसलिए भी यह पहल की गई है।

इस अवसर पर अभाविप के पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख डॉ आशुतोष कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार, नगर मंत्री धीरज गुप्ता, नगर सह मंत्री राजनंदनी कुमारी, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक वर्षा कुमारी, नगर कार्यालय मंत्री आर्यन महाराज, राजीव कुमार और छात्र नेता मुहम्मद नुरैन उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *