Advertisement

मां मथुरासिनी पूजनोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी के वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर गिरिडीह में दो दिवसीय आयोजन किया गया है। स्थानीय महुरी छात्रावास में आयोजित उक्त आयोजन को लेकर समाज के गणमान्य जनों में काफी उत्साह का माहौल व्याप्त है।

आयोजन के पहले दिन बीते 14 मार्च को महुरी नवयुवक समिति द्वारा गिरिडीह शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। भंडारीडीह माहुरी छात्रावास से निकल कर शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण किया।

इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल हर भक्त अपने हाथों में भगवा ध्वज लिए माँ मथुरासिनी का जयकारा लगाते रहे थे। वहीं शोभा यात्रा में कई देवी देवताओं की झांकी को शामिल किया गया था। वहीं भजनों की अमृत वर्षा भी की जा रही थी। जिससे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

नवयुवक समिति द्वारा निकाले गये शोभा यात्रा में प्रभारी महापौर प्रकाश सेठ, माहुरी समाज के गिरिडीह मंडल के अध्यक्ष गोपाल भदानी, सिद्धांत कंधवे, सुमित कुमार, हबलू गुप्ता, आरती गुप्ता, आदि।

अमित कंधवे, पूनम प्रकाश समेत काफी संख्या में माहुरी समाज के युवकों के साथ बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी शामिल थे। वहीं इस शोभा यात्रा को लेकर पुलिस महकमा भी काफी चाक चौबन्द रही। स्वयं नगर थाना प्रभारी इस शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान मुस्तैद दिखे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *