Advertisement

धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा

तेनुघाट। मां शारदे भूल न जाना अगले बरस फिर तुम्हें है आना, सरस्वती माता विद्या दाता आदि के जयघोष से गूंज उठा तेनुघाट जब मां शारदे की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली। वहीं तेनुघाट शास्त्री क्लब की प्रतिमा की विसर्जन पूरी धूमधाम एवं जयघोष से हुई। विसर्जन के दौरान कालोनी के पूरी महिलाओं का जत्था निकला। माता शारदा की प्रतिमा को पूरे कालोनी घूमाने के बाद चेक डेम ले जाकर विसर्जित किया गया।

इस दौरान तेनुघाट पंचायत मुखिया रेखा सिन्हा, मनोरमा देवी, रानी सहाय, रीना देवी, ममता देवी, शालिनी सिन्हा, रूपा सिंह, सीता यादव, सुजाता प्रसाद, ज्योति देवी, पूजा देवी, रोमा सिन्हा, शानू सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे। इससे पूर्व माँ की पूजा अर्चना पूरी धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में की गई। वहीं बच्चों के द्वारा डांस, गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें ग्रुप डांस में आर्या अरुण, श्रुति कुमारी, इशा सिन्हा,रिचा कुमारी को प्रथम, अभिनीत नन्दन को द्वितीय, शिवम कटरियार को तृतीय, अनिकेत नन्दन, वैष्णवी कुमारी एवं टुकटुक कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *