Advertisement

आईएएस राठौर से बहुत जल्द भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करेंगे अभिनेता अमन

निर्देशक व निर्माता साहिल सनी ने अमन राठौर को किया अनुबंधित

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झॉलीवुड अभिनेता अमन राठौर बहुत जल्द फिल्म आईएएस राठौर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसके लिए निर्माता निर्देशक साहिल सनी ने उन्हे फिल्म के लिए अनुबंधित कर लिया है।

ज्ञात हो कि, अभिनेता अमन राठौर एक साथ कई फिल्मों के लिए अनुबंधित किए गए हैं। जिसकी लगातार शूटिंग की जायेगी। संभवतः पहले दो फिल्मों की शूटिंग होनी हैं।जो नेपाल में फिल्माई जाएगी।
अमन राठौर के अतिरिक्त साहिल सनी ने भोजपुरी व बॉलीवुड फिल्म के कई कलाकारों को अनुबंधित किया हैं। जिसमें कई लोकप्रिय और चर्चित चेहरें नजर आयेंगे।

अमन ने अपने किरदार को लेकर कहा कि किरदार के साथ पूरी फिल्म का कॉन्सेप्ट उच्च स्तर का हैं। कहा कि भोजपुरी में ऐसी फिल्में बहुत कम देखने को मिलती हैं। अन्य भाषाओं में भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।

निर्माता निर्देशक साहिल सनी ने कहा कि वे अमन राठौर के अभिनय से प्रभावित होकर उन्हें फिल्म के लिए अनुबंधित किया है। उन्होंने बताया कि बिहार, झारखंड और मुंबई के कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म मनोरंजन के साथ सामाजिक मुद्दों को भी उजागर करेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *