नगर परिषद की दीपावली-छठ महापर्व पर नगरवासियों को स्चच्छता का नया सौगात
बेरमो विधायक की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से नप को मिला दो रोड स्वीप मशीन
नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद ने दीपावली-छठ महापर्व पर नगरवासियों को स्चच्छता बढ़ाने के लिए नई सौगात दी है। अब यहां की सड़कें चकाचक दिखेगी। उड़ती धूल से रहिवासियों व् राहगीरों को निजात मिलेगी। रहिवासी भी अपने शहर को स्वच्छ रखने के प्रति और जागरूक होंगे ।
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सड़कों की साफ-सफाई अब मशीन से की जाएगी। इसको लेकर नप ने पहल की है और दो रोड स्वीप मशीन मंगाई है। इसके बलबूते अब फुसरो शहर के सड़कों की सफाई होगी। सड़कें चकाचक दिखेंगी और उड़ती धूल से निजात मिलेगी। नगर परिषद के इस पहल की प्रशंसा हो रही है।
ज्ञात हो कि, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह के पहल पर डीएमएफटी फंड से दो स्वीप मशीन फुसरो नगर परिषद को दी गई है। इसके अलावा एक-एक स्वीप मशीन सीसीएल बीएंडके और ढ़ोरी क्षेत्र को दिया जायेगा। अब साफ-सफाई के इस कार्य को नगर परिषद ने मशीनी युग की ओर मोड़ दिया है।
रोड स्वीप मशीन से अब सड़कों की साफ-सफाई की जाएगी। मशीन के उपयोग के कारण कार्य भी जल्दी होगा और मानव श्रम की भी जरूरत नाम मात्र पड़ेगी। इससे शहर की सड़कें तो साफ-सुथरी होंगी ही साथ ही धूल से भी शहरवासियों को निजात मिलेगी।
ब्रश करेगा सड़क की सफाई, पंप चेंबर में एकत्रित होगी धूल
अबतक नप और आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मी द्वारा शहर के सड़कों की साफ-सफाई तो की जाती थी। कूड़ा-कचरा भी उठाया जाता था। बावजूद इसके धूल सड़क पर और सड़क किनारे बिखरी रहती थी। रोड स्वीप मशीन के उपयोग से अब यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
क्योंकि, स्वीप मशीन में नीचे लगा ब्रश सड़क की सफाई करेगा और उसमें लगा पंप सड़क से धूल को एकत्रित कर अपने चेंबर में जमा करेगा। जिसे बाद में अन्यत्र फेंका जाएगा। नप का यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य नगर परिषद और नगर पंचायत भी साफ-सफाई के लिए रोड स्वीप मशीन के इस्तेमाल को ले आगे आएंगे और शहर की सड़कें धूल रहित चकाचक दिखेगी।
![]()













Leave a Reply