Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट ने मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की 6 नवंबर को प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थानीय विवाह मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर फुसरो की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक सह डॉ रवीन्द्र उषा सिंह चेरिटेबल फाउण्डेशन की चेयरमैन एवं भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास ने आमंत्रित अतिथियों सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ उषा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीते एक वर्ष के कार्यकाल में दिव्यांग ट्रस्ट ने सराहनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ट्रस्ट को शुरुआती शिक्षा से जोड़ा गया है, इसलिए शिक्षा की दिशा में अग्रसर होकर सभी महिला सदस्यों को शिक्षा के प्रति परिपक्व भावना की ओर जोर दिए जाने की नितांत आवश्यकता है।

मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े महिला एवं पुरुष सदस्यों की विभिन्न समस्याओं को पंचायत की ओर से निपटाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

मौके पर पंसस बोबी देवी, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड 2 की कांति देवी, वार्ड 12 के ललित रजवार, गौतम पाल, मनोज रविदास, एनायत हुसैन, पदेन सदस्य सावित्री देवी, नरेश कपरदार, राजकुमार रजवार सहित धीरू घासी, बबिता, कुंती, दुलाली, राम गुप्ता, मंजरी, सरस्वती, तन्नू, सुंदरी, विमली, अनिता, बुधन मांझी, फुल कुमारी, सुकरी, झुमरी सहित काफी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *