Advertisement

सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में अभिभावक गोष्ठी एवं रंगोली प्रतियोगिता

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में 6 नवंबर को अभिभावक गोष्ठी सह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आमंत्रित प्रतिनिधि स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सचिन कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी, वर्तमान प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अभिभावक गोष्ठी में ढाई दर्जन से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति देखा गया। यहां आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग नवम की छात्रा निष्ठा, बीणा, रिया ने प्रथम स्थान, वर्ग सप्तम की कृति, अर्पणा, अंशिका ने दूसरा स्थान तथा वर्ग नवम की ही रिया एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में शांति मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *