Advertisement

इंटर कॉलेज में परख कार्यक्रम स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी इंटर कॉलेज में 30 अक्टूबर को परख कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार द्वारा राज्य शिक्षा (स्टेट एजुकेशनल) अचीवमेंट सर्वे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाईबासा के बीईईओ देव शंकर महापात्रा ने की।

इस अवसर पर बीपीओ किशोर कुमार सिंकू, एमआईएस ताज हुसैन एवं सीआरपी गौरव आनंद द्वारा नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में संचालित 56 स्कूलों के शिक्षकों के प्रतिनिधि, साथ – साथ आसपास के स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कक्षा तृतीय, छह एवं कक्षा नवम के बच्चों की परीक्षा आगामी 3 नवंबर को ली जाएगी।

इस अवसर पर बताया गया कि आयोजित परीक्षा के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा की जांच की जाएगी। पूछे गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के आधार पर विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की गुणवत्ता का निर्णय झारखंड सरकार द्वारा ली जाएगी। यहां विभिन्न विद्यालयों के करीब 50 से ज्यादा शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों को भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण स्मार्ट क्लास के द्वारा दिया गया।

जिसमें शामिल होने वाले स्कूली बच्चों में एस एन हाई स्कूल गुवा, नोआमुंडी इंटर कॉलेज, हाई स्कूल बड़ाजामदा एवं नोवामुंडी कॉलेज के छात्र शामिल थे। प्रखंड स्तरीय आयोजित कार्यक्रम के आयोजन में नोवामुंडी इंटर कॉलेज के प्राचार्य मोनोनीत विश्वास का अग्रणी योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *