Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में सर्तकता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

कार्यक्रम के प्रथम दिवस सतर्कता शपथ का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें है।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पोर्टिको में 30 अक्टूबर को सतर्कता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जहां सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं कार्य में ईमानदारी रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सतर्कता शपथ को पढ़ते हुए कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करूंगा। ना तो रिश्वत लूंगा और ना ही रिश्वत दूंगा। सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करूंगा।

जनहित में कार्य करूंगा। अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूंगा। भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेन्सी को दूंगा। आज के शपथ ग्रहण समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक टू सहित सभी अधिकारियों एवं सोनपुर रेल मंडल के कर्मियों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *