Advertisement

शरद पूर्णिमा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा शाखा का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) गुवा शाखा की ओर से बीते 28 अक्टूबर की संध्या शरद पूर्णिमा के अवसर पर शाखा लगाया गया। स्थानीय गुवा बाजार स्थित स्टेट बैंक के पीछे उक्त शाखा लगाई गई। साथ ही भारत माता का पूजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संघ के जिला कार्यवाह मौसम सारंगी और खंड कार्यवाह संजीव उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में बौद्धिक ज्ञान पशुपति द्वारा दिया गया। शाखा का संचालन राकेश झा द्वारा किया गया। अंत में शरद पूर्णिमा के अवसर पर काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जनसंघी उपस्थित थे।

इस मौके पर खीर, पूड़ी, सब्जी बैठाकर खिलाया गया। मौके पर नवीन कुमार, राजेश झा, बेनुधार पान, समीर पाठक, सुदीप दास, देवाशीष पंडा, संतोष, विवेक बनर्जी, तरुण पान सहित काफी संख्या में महिला, बाल एवं बालिका स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *