रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत मे आयोजित लक्खी पूजा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार मधुकरपुर बजारटांड मे लक्खी पुजा के अवसर पर बीते 28 अक्टूबर की देर संध्या जागरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसका विधिवत उद्घाटन गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो एंव जिला परिषद् सदस्य सह् जिला योजना समिति अमरदीप महाराज ने किया।
जागरण कार्यक्रम में झारखंड के सुपर स्टार गायक राजेश दिवाना एवं भक्तिमय जागरण के लिए कुमकुम बिहारी ने भक्तिमय एंव खोरठा गायकी की प्रस्तुति की। जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
मौके पर दुर्गापुर पंचायत मुखिया अमलाल महतो, पुर्व पंचायत समिति सदस्य गंगाधर बैठा, पुजा कमिटि के अध्यक्ष ईश्वर रजक, उपाध्यक्ष विनोद नायक, सचिव गणेश नायक, कोषाध्यक्ष प्रकाश नायक, कपिलेश्वर रजक, अर्जुन नायक, संतोष नायक, अनुप पांडेय, मनोज नायक, हिरालाल स्वर्णकार, पिन्टु नायक, डीजे मनीष नायक, बबलू नायक, मुकेश नायक, निलकंठ रजक, बलराम बैठा, राजु नायक एवं पुजा कमिटी के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply