चावल के अभाव में एमडीएम बंद होना चिंताजनक, जांच कर हो कार्रवाई-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। चावल के अभाव में समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों की थाली से इन दिनों भोजन गायब हो गया है। बच्चों का मध्याह्न भोजन बंद होना घोर चिंताजनक है।
उक्त मामले की जांच कर चावल आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई करने और बंद एमडीएम को यथाशीघ्र चालू करने की मांग आइसा तथा भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है। इसे लेकर माले नेता ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विद्यालय में बच्चों का एमडीएम बंद रहने की शिकायत पर 28 अक्टूबर को आइसा एवं भाकपा माले की टीम ने नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों यथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकहैदर, प्लस टू विद्यालय रामदयाल चौक, प्राथमिक विद्यालय योगिया मठ समेत अन्य दर्जनों विद्यालय का भ्रमण कर एमडीएम बंद रहने पर चिंता जाहिर की।
टीम लीडर सह भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि चावल के अभाव में एमडीएम बंद होना चिंताजनक है। इसकी जांच कर आपूर्तिकर्ता पर कार्यवाई हो एवं बंद एमडीएम तत्काल चालू किया जाये अन्यथा आइसा- भाकपा माले आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।
![]()













Leave a Reply