Advertisement

कालीपूजा को लेकर अंगवाली में पूजा कमिटी गठित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में काली पूजा आयोजन को लेकर 28 अक्तूबर को स्थानीय काली मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राम कपरदार ने की।

बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा आयोजन को धूमधाम से किए जाने को लेकर नई कमिटी गठित की गई। नवगठित कमेटी में अजय रजवार अध्यक्ष, युवराज रजवार उपाध्यक्ष, बसंत रजवार सचिव, गुड्डू रजवार उप सचिव, कन्हैया पाल कोषाध्यक्ष, विक्की यादव उप कोषाध्यक्ष के अलावे हीरा लाल, प्रह्लाद ठाकुर, दिलीप रजवार, मासूम रजवार, दुर्गा चरण, भुनेश्वर रजवार, गुड्डू, बिनोद रजवार आदि सदस्य बनाए गये।

मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, पूजारी संदीप मुखर्जी, भोला राज, शिवकुमार चटर्जी, शिवचरण कपरदार, अंगद रजवार, दीपक सोनी, अजीत रविदास, अजय करदार, बसंत राज, सोनू, बिरसा, हरिलाल महतो, चामू,राजेंद्र, रॉकी कुमार आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *