Advertisement

स्वर्णवणिक परिवार ने किया कोजागरी लखी पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शरद पूर्णिमा के मौके पर 28 अक्तूबर के अपराह्न पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित श्रीहरि मंदिर में मां कोजागरी लखी पूजा उल्लास के साथ मनाया गया।

जानकारी के अनुसार अर्ध रात्रि को चंद्रग्रहण लगने से छूतक के नौ घंटे पूर्व मां की पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी आचार्य संतोष चटर्जी ने भाई संजय चटर्जी, विजय चटर्जी के सहयोग से पूजा की समस्त विधान संपन्न किया गया।

बताया जाता है कि स्वर्णवणिक परिवार की माताओं सहित अन्य महिलाएं भी व्रत धारण की और मंदिर पहुंचकर क्रमवार मां लखी (लक्ष्मी) की पूजा अर्चना की। पूजा स्थल पर शिव कुमार पाल, अंजनी पाल आदि विराजमान थे, जबकि आयोजन में शिव कुमार, अंजनी सहित महावीर नाथ पाल, विकास पाल, गौरीनाथ डे, नयन डे, महावीर पाल, पशुपति पाल, फनी डे, सुदाम पाल, केशव पाल, पुरुषोत्तम आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *