Advertisement

सिटीजन फोरम ने नगर निगम प्रशासक और उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने आगामी पर्व-त्यौहार को देखते हुए रांची नगर निगम के प्रशासक सह नगर आयुक्त अमित कुमार और उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा।

निराला के साथ फोरम के कोर कमेटी सदस्य सत्येंद्र प्रसाद सिंह, रेणुका तिवारी, सुशील शर्मा, उमाशंकर सिंह, अनिल कुमार, विवेक कुमार और विनोद कुमार बेगवानी ने मांग किया है कि रांची नगर निगम के कुल 53 वार्ड अंतर्गत अभी शहर में धूमधाम से दुर्गापूजा-दशहरा का पर्व संपन्न होकर प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय तालाबों में किया गया है। जिसका अवशेष और तालाब के घाटों में पड़े पूजन सामग्रियों के अवशेष एवं कचरों की साफ-सफाई अब तक नहीं हो सका है।

प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि तालाबों की सफाई अत्यंत आवश्यक है। कहा गया है कि उक्त पूजा कार्यक्रम को लेकर बीच सड़क में बनाए गए विभिन्न विज्ञापनयुक्त तोरणद्वार लगाने के क्रम में कई जगह सड़क को खोद कर बांस गाड़ने के क्रम में सड़क डैमेज हो गया है। जिसकी मरम्मती कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

कहा गया कि आगामी पर्व-त्यौहार जैसे धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, छठ, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस, नया साल इत्यादि को देखते हुए सुगम परिवहन हेतु सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *