Advertisement

डीएवी ढोरी में गांधी जयंती पर स्वेच्छिक श्रमदान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में मकोली स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित तमाम कर्मियों तथा छात्रों ने स्वेच्छिक श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ सफाई की।

इस अवसर पर डीएवी ढोरी के वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार द्वारा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। विशेष कर बापू के राष्ट्र प्रेम एवं युवा अवस्था में देश प्रेम की भावना के साथ ही देश को आजादी दिलाने में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए गए। साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्राचार्य तथा सभी शिक्षक एक घंटे का श्रमदान किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ एस बी नारायण द्वारा अनेक आदर्शों का अनुकरण एवं देश प्रेम के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे एम के त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, राजीव कुमार, बी के मोदी, राकेश कुमार, बबलू प्रधान, के के पांडेय, साधु चरण शुक्ला, अश्विन पुष्टि तथा अन्य शिक्षक व् शिक्षकेतर कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *