Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ने मनायी गांधी जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा बोकारो मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी की अध्यक्षता में गांधी जयंती के अवसर पर बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। यहां मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी ने कहा कि अहिंसा के प्रतीक बापू ने विश्व को दिखा दिया कि केवल हिंसा के मार्ग पर चलकर हीं नहीं बल्कि अहिंसा के मार्ग से भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसलिए उनके बताये मार्ग पर चलकर हीं हम सब विश्व बन्धुत्व व् सुखी जीवन जी सकते है।

मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण की धर्मपत्नी नीना नारायण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आरती राणा, बोकारो जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीला देवी के अलावा मंडल महामंत्री अनीता सिंह, जिला महामंत्री बबीता देवी, मंजू देवी, मधु देवी आदि ने भी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *