Advertisement

भारी वर्षा से गिरा उप मुखिया के घर की दीवार

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। लगातार तीन दिनों से हो रहे भारी वर्षा के कारण चुट्टे पंचायत के उप मुखिया के घर का दीवार भरभराकर गिर गया। प्रधानमंत्री आवास लिस्ट में नाम होने के बावजूद अभी तक नहीं मिल पाया है आवास।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में अति सुदूरवर्ती क्षेत्र चुट्टे पंचायत की उप मुखिया खरना गांव निवासी रूनवा देवी के पूर्वजों के बनाए हुए कच्चे मकान के घर की दीवार बीते दिनों भारी वर्षा के कारण भरभराकर गिर गया। इस संबंध में उप मुखिया रुनवा देवी ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

परिवार चलाने के लिए उनके पति बाहर प्रदेश में रह कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिस्ट में उनका नाम है।इसके बावजूद अभी तक उन्हें आवास नहीं मिल पाया है।

इस संबंध में उक्त पंचायत के मुखिया मोहम्मद रियाज से पूछे जाने पर बताया कि उप मुखिया के घर का दीवार गिर गया है। मकान कच्चा होने के कारण रात में सोने से भी डरते हैं। मुखिया के अनुसार पीएम आवास लिस्ट में उनका नाम है। वे अपनी ओर से उन्हें आवास दिलाने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *