Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

ममता सिन्हा तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में एक अक्टूबर को न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक कर्मियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रहे व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से स्वच्छता अभियान का शुरूआत किया गया, जो गांधी जयंती के अवसर पर शुरू हुआ था।

इसी कड़ी में 16 सितंबर से गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें एक तारीख, एक घंटा, एक साथ के तहत सभी मिलकर स्वच्छता अभियान न्यायालय परिसर में चलाए। इस कार्य में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक कर्मी मौजूद रहे।

सिन्हा ने बताया कि स्वच्छता अभियान का पखवाड़ा चला, जिसमें आह्वान किया गया एक तारीख एक घंटा एक साथ सभी मिलकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाएंगे। जिसमें अपने गांव, अपने आस पड़ोस और अपने कार्य स्थल को स्वच्छ करेंगे। जिसके तहत आज तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायिक कर्मियों ने न्यायालय को स्वच्छ करने में अपना-अपना सहयोग दिया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का स्लोगन क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया था। इसी के तहत हम सबों ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, जिला जज द्वितीय अनील कुमार, एसीजेएम विशाल गौरव, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो के साथ राम कृष्ण गुप्ता, आदि।

राजेश्वर प्रसाद जयसवाल, राजेश सिन्हा, उदय सिंह, सुजय आनंद, राकेश कुमार, विनोद तांती, संजीत दास, कंचन सिंह, पृथ्वी राज करमाली, नुरुल हक, पंकज कुमार, अभय महतो, प्रिंस कुमार, जीतेंद्र राय, आशीष कुमार, सुबोध कुमार, अजीत सिंह, शक्ति पासवान, अजय कुमार, मुकेश कुमार, अनील कुमार सहित न्यायिक कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *