Advertisement

रेल प्रबंधक सहित अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ पीएम के आह्वान पर चला मेगा स्वच्छता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वच्छ भारत के प्रति जागरूकता के प्रसार एवं दायित्व बोध को प्रबल करने के लिए एक अक्टूबर को पूरे सोनपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर रेल कर्मियों द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।

इसी क्रम में सारण जिला के हद में सोनपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के साथ अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रेल यात्रियों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया।

इस संबंध में सोनपुर रेल मंडल के सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) रंजीत कुमार ने बताया कि पूरे मंडल में आज स्टेशन, कॉलोनी, कार्यालय सहित अन्य रेल परिसरों में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इसके तहत रेल मंडल के सोनपुर के अलावा हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया सहित मंडल के सभी स्टेशनों पर रेल कर्मियों द्वारा जन भागीदारी के साथ श्रमदान अभियान में हिस्सा लेकर साफ सफाई की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *