रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया।
भाजपा बोकारो जिला तथा नगर भाजपा द्वारा संयुक्त रूप से बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए वहां की साफ सफाई किया। साथ ही यहां वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि जहां दूसरे राजनीतिक दल भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त रहकर जनता को लूटने में लगे हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों सेवा प्रकल्पों को चला कर जनता की सेवा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान भी इसी सेवा का एक अंश है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से आम जनता के बीच अपना स्थान बनाकर देश को परम् वैभव तक ले जाने के लिए संकल्पित भाव से लगे हुए हैं।
इस स्वच्छता कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के जिला सह संयोजक बीरेंद्र कुमार चौबे, बोकारो नगर भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री अभय कुमार गोलू, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष बबलू पांडेय, अजय रजक, मृणाल चौबे, रघुबर प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, गौरी शंकर दुबे, लक्ष्मण शर्मा, मुकेश महतो, रोहित सिंह, जे के इंडिया, छोटू रवानी, रमेश बाबा, ललित प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply