प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। स्वच्छता ही सेवा के तहत बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वच्छता व साफ-सफाई को लेकर प्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।
यूं तो बीते 30 सितंबर की रात से लेकर एक अक्तूबर अपराह्न तीन बजे तक मूसलाधार वर्षा के कारण यह अभियान प्रभावित हुआ है। कहीं वर्षा कम होने पर तो कहीं वर्षा थमने पर अपराह्न मुखिया के अगुवाई में अभियान कुछ देर तक चलाया गया।
बताया जाता है कि मुखिया के साथ स्कूली शिक्षक, शिक्षिका, जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिका, सहिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सेवक आदि शामिल हुए। कई सामाजिक कार्यकर्ता भी इसमें योगदान दिया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं जलसहिया भाग्यरानी देवी की अगुवाई में भारी वर्षा के दौरान दर्जनों रहिवासियों ने पंचायत क्षेत्र में साफ, सफाई को लेकर श्रमदान कर अपना योगदान दिया। बता दें कि, पंचायत सचिवालय परिसर तथा समीपस्थ मुहल्ले में यह अभियान चलाया गया।
हालांकि तेज वर्षा ने अभियान को बाधित अवश्य किया। यहां मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, जलसहिया भाग्यरानी देवी के साथ उप मुखिया रियाज अहमद, आईएसए बसंत रविदास, आंगनबाड़ी सेविका उषा देवी, रामबिलास रजवार, अमित कुमार मिश्रा, मनोज रविदास, सौरव मिश्रा, निताई रजवार, छोटन नायक आदि शामिल थे।
चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों की टोली, जलसहिया, वार्ड सदस्य सहित कई ग्रामीण भी इस अभियान में शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply