कहानिका हिंदी पत्रिका अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की ऑनलाइन बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। कहानिका हिंदी पत्रिका झारखंड इकाई की अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की ऑनलाइन बैठक का आयोजन बीते 30 सितंबर की संध्या 6 बजे आयोजित किया गया। ऑनलाइन बैठक में देशभर के कई मुर्धन्य कवियों ने भाग लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो द्वारा संचालित कहानिका हिंदी पत्रिका की अंतर्राष्ट्रीय संचालन समिति की ऑनलाइन बैठक गुगल मिट पर आयोजित किया गया। जिसका मंच संचालन उप राज्य प्रभारी मध्य प्रदेश अध्याय मीणा अग्रवाल, राज्य सलाहकार झारखंड अध्याय रूपा कुमारी और संपादक रजनी प्रभा ने बारी बारी से किया।बैठक में विभिन्न विषयो पर चर्चा की गई।

उक्त जानकारी देते हुए कहानिका हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने बताया कि ऑनलाइन बैठक में कहानी और लघु कथा की कार्यशाला प्रारंभ करने और काव्य कार्यशाला को नियमित करते हुए अन्य गुरुओं को शामिल करने पर बल दिया गया। जिसमे अन्य युवा नवांकुर कवियों को जोड़ने की बात कही गयी।

बैठक में कहा गया कि साहित्यकारो, साहित्य के प्रचार प्रसार और प्रोत्साहन हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे काव्य, पाठ, गीत, गजल, लघु कथा और कहानी लेखन तथा पाठन प्रतियोगिता आदि जिसमे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और सम्मान पत्र भी देने की बात सामने आयी।

बैठक में आगामी दिसंबर माह में भारत नेपाल मैत्री फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में कहानिक के अधिक से अधिक कवियों और कवियित्रियो की भागीदारी सुनिश्चित किया करने पर बल दिया गया। कहानिका हिंदी पत्रिका का कवि सम्मेलन दुबई/अबूधाबी में जनवरी 2024 में किया जाय।

ऑफलाइन कवि सम्मेलन में क्षेत्रीय कवियो से कम सहयोग राशि लिया जाय। सभी राज्य इकाइयों की कार्यकारिणी एक साल के लिए बनाई जाय ताकि पदाधिकारियों में सक्रियता बनी रहे। देश भर के सभी पटलो की नियमित निगरानी और रचनाओं की समीक्षा संचालन समिति के सदस्य बारी बारी से करे।

कहा गया कि संचालन समिति की हर महीने ऑनलाइन और ऑफलाइन गोष्ठी/ मीटिंग होगी। पत्रिका का अगला हार्ड कॉपी का अंक अतिशघ्र सम्मिलित विशेषांक का प्रकाशन कर दुबई में विमोचन करने की बात सामने आयी।

प्रधान संपादक भारती ने कहा कि कहानिका का ऑफलाइन कवि सम्मेलन जो सभी राज्यो के तीर्थ स्थानों में किया जा रहा है उसे और बेहतर तरीके से नियमित करने की बात बैठक में कही गयी। साथ हीं अगला ऑफलाइन कवि सम्मेलन नवंबर माह में कासी बनारस में किए जाने, सभी राज्यो की कार्यकारणी समिति के निष्क्रिय और लापरवाह सदस्यो की जगह नए सक्रिय और समर्पित सदस्यों का चयन किए जाने की बात कही गयी।

बैठक में पत्रिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती, सम्पादक रजनी प्रभा, अंतर्राष्ट्रीय संयोजक जे के मिश्रा (दुबई), विशिष्ठ अतिथि सत्येंद्र कुमार (अबूधाबी), सुधीर कुमार मिडिया सह राज्य प्रभारी (यूपी अध्याय), रजनी कटारे संयोजक (मध्य प्रदेश अध्याय), रूपा कुमारी राज्य सलाहकार (झारखंड अध्याय), निशिकांत पाठक निराला राज्य प्रभारी (झारखंड अध्याय), आदि।

मीना अग्रवाल उप राज्य प्रभारी (मध्य प्रदेश अध्याय), प्रीति विश्वकर्मा वर्तिका राज्य सलाहकार (यूपी अध्याय) और आशा साहनी सदस्य (यूपी अध्याय) आदि शामिल हुए। बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने बेहतरीन कविता पाठ से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में श्याम कुंवर भारती के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

 108 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *