Advertisement

डीवीसी निदेशक भवन में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल स्थित निदेशक भवन परिसर में 30 सितंबर की सुबह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वृक्षारोपण किया।

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम मरांडी के बीते 29 सितंबर की रात्रि विश्राम के दौरान रात से लेकर सुबह तक निदेशक भवन में भाजपाइयों का आने जाने का तांता लगा रहा।

बताया जाता है कि भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से डाइरेकटर बंगलो में विश्राम का आग्रह किया था। इस अवसर पर पूर्व सीएम द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और संकल्प यात्रा प्रदेश प्रभारी सह प्रशिक्षण प्रभारी गणेश मिश्रा ने भी यहां वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण में डीवीसी बोकारो थर्मल के प्रोजेक्ट हेड नंद किशोर चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, जगन्नाथ राम, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टिनू सिंह, जितेंद्र महतो, बेरमों प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, ईश्वर चंद प्रजापति, मोती महतो, सुधा सिंह, रंजन पांडेय, विरेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ सोनु, मनोज यादव, दिलीप कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *