Advertisement

शिशु विकास विद्यालय में निकाली गयी स्वच्छता रैली

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के संडे बाजार स्थित सीसीएल अनुदानित शिशु विकास विद्यालय द्वारा 30 सितंबर को स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय के प्राचार्य राम अयोध्या सिंह के दिशा निर्देश में निकाली गयी।

शिशु विकास विधालय परिसर से शुरू रैली संडे बाजार के कतिपय मुहल्लों से गुजरते हुए फ्राइडे बाजार पहुंचा। जहां बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया आरती देवी ने स्वच्छता रैली में शामिल होकर स्वच्छता पर अपनी बातें रखी। यहाँ मुखिया पति मुन्ना सिंह व अन्य गणमान्य जनों ने बच्चों को शरबत- पानी पिलाकर रवाना किया।

स्वच्छता रैली में विद्यालय प्रभारी रम्भा सिंह, वरीय शिक्षिका शशि बाला शर्मा, वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, रूपेश केशरी, पूजा कुमारी वर्णवाल, ललिता देवी, पूजा कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेतर कर्मी शामिल हुए। संचालन व स्लोगन वरीय शिक्षक मो. असलम द्वारा तैयार किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *