Advertisement

पलायन की भेंट चढ़ा गोमियां का दीपक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। एकबार फिर रोजगार की तलाश में पलायन की भेंट चढ़ गया गोमियां का एक युवक। उसकी मौत की सूचना के बाद मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत का युवक दीपक रोजगार के लिए महाराष्ट्र के पुणे गया था। परिजनों के अनुसार सुन्दर लाल यादव का 28 वर्षीय पुत्र दीपक यादव पुणे में होटल लाइन में काम करता था। कुछ दिनों से वह टाइफाइड से ग्रस्त था।

वहां के स्थानीय अस्पताल में वह अपना इलाज करवा रहा था। तभी 29 सितंबर की सुबह दीपक के साथ रहने वाले एक युवक ने मृतक दीपक के घर वालों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी को छोड़कर चला गया।

समाचार लिखे जाने तक परिजनों के अनुसार अस्पताल में कागजी कार्रवाई हो रही है, उसके उपरांत मृतक के शव को गोमियां स्थित पैतृक घर लाया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक के पिता घर पर रहकर खेती-बाड़ी एवं ग्रामीण वैद्य का कार्य करते हैं। वही इस घटना से पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *