Advertisement

घाटकोपर में व्यक्ति पर जानलेवा हमला

मुंबई। घाटकोपर में व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। उसे गंभीर हालत में पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाटकोपर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस को आपसी रंजिश में हमला करने का शक है। घाटकोपर गोलीबार रोड स्थित अल्ताप नगर में सत्यविजय विष्णु सारंग (45) रहते हैं।

रविवार की शाम 6.45 बजे को सत्यविजय सार्वजनिक शौचालय में गए थे। वहां दो लोग शराब पी रहे थे। सत्यविजय को उन्हें सार्वजनिक शौचालय में शराब नहीं पीने के लिए कहना महंगा पड़ गया। उसका दोनों आरोपियों से झगड़ा हो गया। आरोपी सत्यविजय पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घाटकोपर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *