Advertisement

बंगाली समिति ने मनाया नेताजी की जयंती

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। झारखंड बंगाली समिति बेरमो अनुमंडल के सौजन्य से बीते 21 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित गणमान्य जनो ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर तथा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को याद किया।
बोकारो थर्मल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदानों तथा राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा किये गये योगदानों पर प्रकाश डाला।

यहां वक्ताओं ने कहा कि नेताजी द्वारा 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिन्द सरकार की स्थापना किया गया था। जो अंग्रेजी हुकूमत के लिये सिरदर्द बना। परिणामस्वरूप अंग्रेजो से हमे निजात मिला। मौके पर मुख्य रूप से बंगाली समिति के सुजीत कुमार घोष, प्राण गोपाल सेन, सपन रॉय, तपन बनर्जी, आशीष चक्रबर्ती, उत्तपल समझदार, वैद्यनाथ गुहा, सपन खुसारी, सर्ववती चक्रबर्ती, सपना गुहा आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *