Advertisement

पंचायत के पंडाल में श्रद्धालुओं का स्वागत

मुंबई। चेंबूर कैंप के पूज्य गरीब भाजीपाला पंचायत द्वारा 43वां गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन के महाभंडारा में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय समाजसेवक रमेश लोहाना द्वारा संचालित इस पंचायत की गणपति में विशेष तौर चेंबूर कैंप बड़ा गणपति के पुजारी बद्री नारायण दवे को बुलाया गया था। पुजारी बद्री नारायण दवे ने बताया की मैं लगभग 35 वर्षों से चेंबूर कैंप शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन और पूज्य गरीब भाजीपाला पंचायत के द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में विधिवत आरती, पूजा व अन्य विधियों को पूरा करता हुं।

पूज्य गरीब भाजीपाला पंचायत चेंबूरकैंप कैंप के अध्यक्ष रमेश लोहाना ने बताया कि पिछले 43 वर्षों से यहां दस दिनों तक भगवान गणेश की अराधना की जाती है। यहां के उत्सव में पुजारी बद्री नारायण दवे द्वारा आरती के अलावा पूजा व अन्य विधियों को पारंपरिक रूप से पूरा किया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले यहां सिर्फ पंचायत द्वारा गणेशोत्सव मनाया जाता था। लेकिन अब पूज्य गरीब भाजीपाला पंचायत और चेंबूर कैंप शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस वर्ष भी यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती है।

दस दिनों तक चले गणेशोत्सव में संयुक्त रूप से आरती के बाद प्रसाद व महाप्रसाद का वितरण किया जाता रहा है। आज बप्पा की विदाई पर यहां के शॉपकीपरों व अन्य कारोबारियों द्वारा आस्था के प्रतीक आराध्य देव की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा। रमेश लोहाना ने बताया कि दस दिनों तक चले महापूजा में भाजी मार्केट में गहमा गहमी रहती थी। लेकिन अब वह स्थान खाली रहेगा। आराध्य देव की विदाई का गम सभी भक्तों को है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *