Advertisement

हथियारों की तस्करी में युवक गिरफ्तार

पालघर। महाराष्ट्र पालघर जिले के वसई क्राइम ब्रांच ने एक युवक को 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक, वसई लोकल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक विरार फाटक के पास हथियार की तस्करी करने आने वाला है। सूचना मिलते ही विरार फाटक के पास जाल बिछाकर हथियार तस्करी करने आए युवक को गिरफ्तार किया गया।

छानबीन मे युवक के पास से 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर भारतीय दंड कानून संहिता की धारा 3, 25, (क) और आईपीसी आर्म्स एक्ट 37, (1) (3) (135) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पालघर जिले के विरार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है, मामले की जांच विरार पुलिस कर रही है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *