Advertisement

विपक्ष का भारत बंद पूरी तरह असफल- प्रवीण

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। विपक्ष द्वारा 10 सितंबर को डीजल, पेट्रोल, एलपीजी मूल्यवृद्धि पर भारत बंद गोमियां क्षेत्र में पुरी तरह से बेअसर रहा है। उक्त बातें भाजपा गोमियां मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है। विज्ञप्ति में कहा है कि जनता पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति सिद्धान्तों के साथ महागठबंधन राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित होकर भारत बंद का आह्वान कर निश्चित रूप से देश को संक्रमणकालीन दौर में धकेलने की साजिश किया।

प्रकार अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु विपक्षी दल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ देश में बंद का आयोजन कर बंद की आड़ में देश की सम्पत्ति और रेल, बस, ट्रक आदि वाहनों को जलाकर नष्ट कर देश कॊ बंधक बनाने का असफल प्रयास किया गया। यह घोर निंदनीय है। विज्ञप्ति में कहा है कि बंद के दौरान देशद्रोहीयों की तरह देश में अराजकता और भय का माहौल पैदा कर देश की सम्पत्ति कॊ नुकसान पहुँचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विकट परिस्थिति निर्माण के लिये जिम्मेदार देशद्रोहियो के खिलाफ मानहानि के साथ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिये।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *