मुंबई। देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ ‘भारत बंद’ बुलाया है। कांग्रेस के इस फैसले का कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है। मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने भी बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर सोमवार को होने वाले ‘भारत बंद’ में कांग्रेस का समर्थन का ऐलान किया।
जानकारी के मुताबिक, राज ठाकरे ने राजनीतिक गुमनामी से बाहर निकलते हुए कांग्रेस का साथ देने की बात कही है। मनसे के इस कदम से इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि राज ठाकरे आगे मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के ‘महागठबंधन’ से हाथ भी मिला सकते हैं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अलावा बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे भारत बंद को कांग्रेस के साथ मिलकर सफल बनाएंगे। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की है कि गरीब विरोधी पूंजीपतियों की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बंद का पुरजोर समर्थन करें।
![]()












Leave a Reply