Advertisement

दूसरी बार पिता बने शाहिद कपूर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बुधवार की देर रात को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। शाहिद और मीरा की दो साल पहले हुई बेटी के बाद अब दूसरा बेटा जन्म हुआ है। इस कपल ने साल 2015 में शादी रचाई थी और तीन साल के भीतर दो बच्चों को जन्म दिया। बॉलीवुड स्टार्स द्वारा सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगना शुरू हो गया।

बता दें की बुधवार की शाम को हॉस्पिटल में एडमिट हुईं मीरा राजपूत ने देर रात बेटे को जन्म दिया। उनकी मां बेला राजपूत को अस्पताल के बाहर भी देखा गया था। शाहिद कपूर की मां नीलिमा आजिम और उनके भाई ईशान खट्टर भी अस्पताल पहुचें।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *