Advertisement

स्कूल के ओपन डे के बाद पांच लड़कियां गायब

मुंबई। महानगर मुंबई से पांच लड़कियां संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई हैं। बताया गया कि शुक्रवार को आठवीं कक्षा में पढ़नेवाली ये लड़कियां दोपहर को फोर्ट स्कूल से निकलीं, तब से इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़कियों के बारे में खोजबीन की जा रही है।
बताया गया कि शुक्रवार को स्कूल में ओपन डे था, साथ ही साथ यूनिट टेस्ट के रिजल्ट भी बताए जाने थे। इन लड़कियों के पेपर अच्छे नहीं हुए और इनके नंबर भी कम आए हैं। कोलाबा पुलिस ने बताया कि पांचों लड़कियों को शाम 5 बजे मरीन ड्राइव पर देखा गया था। ये लड़कियां 2:30 बजे स्कूल से निकलीं थीं और मरीन ड्राइव की ओर गईं थीं।

पुलिस ने लड़कियों की तस्वीर को सभी थानों और अन्य एजेंसियों को दे दिया है। लड़कियों के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है। इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि शुक्रवार को ओपन जे था और लड़कियों के पैरंट्स भी उनके पेपर्स देखने आए थे। सभी लड़कियां स्कूल भी आईं। पैरंट्स को कॉपी दिखाई गई। बाद में पता चला कि लड़कियां घर नहीं पहुंची हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *