Advertisement

ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन का सेफ्टी बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन और सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों के साथ 27 अप्रैल को जीएम सभागार मे बैठक हुई। बैठक में इससे पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन और अनुपालन की समीक्षा की गई।

बैठक में एरिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने खनन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कामगार नियमित रूप से जूता, टोपी पहने, खदानों में सुरक्षा, हाईवाल की समस्या का निदान करने, प्रत्येक परियोजना में हॉल रोड बनाने, लाइट व्यवस्था करने, पेयजल और प्रदूषण की दुरुस्त व्यवस्था करने आदि मांगें विस्तार पूर्वक रखीं।

बैठक में क्षेत्र के जीएम एम के अग्रवाल ने कहा कि शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को लेकर सुरक्षित उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को नजरअंदाज कर कोयला उत्पादन कामगार की मौत का कारण बन सकता है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही कोल उत्पादन करे। उन्होंने कहा कि बैठक में सुरक्षा को लेकर जो सुझाव सामने आए हैं, उन पर अमल करते हुए शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के साथ सुरक्षित उत्पादन करते हुए लक्ष्य प्राप्ति का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार, पीओ कुमार सौरभ, अरविंद झा व रंजीत कुमार, क्षेत्रीय सेफ्टी ऑफिसर अरविद शर्मा, एसओसी उज्ज्वल कुमार, एसओएक्स यू के पासवान, फाइनेंस मैनेजर संजय सिंह सहित एरिया सेफ्टी सदस्य हीरालाल रविदास, नरेश प्रसाद महतो, राजू भूखिया, तुलसी प्रसाद महतो, बिगन सोनी, बैजनाथ महतो, विकास सिंह, अविनाश कुमार सिंह, जवाहर लाल यादव व अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *