Advertisement

तेली महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ तथा नावाडीह के दहियारी में 27 अप्रैल को झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार जैनामोड़ फोरलेन के समीप अखिल भारतीय तेली महासभा युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय गोराई, जिला सचिव अजय कुमार नायक, बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, सरोज देवी, लक्ष्मण साहू, राजन महतो आदि शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री साव ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के जरूरतमंदो का सहयोग करना और जाति के संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। साथ हीं क्षेत्र में समाज को जागृत करने की आवश्यकता है।

बोकारो तेली समाज के सचिव अजय कुमार ने पूर्व मंत्री मंत्री साव को भरोसा दिलाते हुए कहा कि तेली समाज जिले में संगठन के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। एक अन्य जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का नावाडीह प्रखंड के हद में दहियारी वस्ती में भव्य स्वागत किया गया।

यहां आयोजित राधा कृष्ण कलश यात्रा के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बोकारो जिलाध्यक्ष काशी साव, जिप सदस्य महेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, धनंजय प्रसाद, सुरेंद्र साहू आदि ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। ज्ञात हो कि, यहां आयोजित कलश यात्रा कार्यक्रम में बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो एवं उनकी पत्नी भी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *