Advertisement

अप्राकृतिक मौत की दो घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (क्योंझर)। क्योंझर जिला के हद में बड़बिल थाना क्षेत्र में दो अप्राकृतिक मौत की घटना प्रकाश में आया है। पहली घटना एक अप्रैल की दोपहर में वार्ड क्रमांक तीन सेडेंग बस्ती में घटी।

जानकारी के अनुसार सेडेंग बस्ती निवासी पांडू हेस्सा का 22 वर्षीय पुत्र मिथुन हेस्सा पास के जंगल में पेड़ पर गले में फांसी लगा पाया गया। वहीं दूसरी घटना बड़बिल थाना के हीं बेलकुंडी ग्राम में स्थित जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकते देखा गया।

शव को पेड़ पर लटकते देख स्थानीय रहिवासियों ने पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात व्यक्ति की मौत संभवतः छह से सात दिन पूर्व हुई है। जिससे शव से दुर्गन्ध और कीड़े पड़ गए थे। उक्त अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *