Advertisement

महाबलेश्वर में गहरी खाई में गिरी बस


साभार/ महाबलेश्वर। महाराष्ट्र के मशहूर पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में एक बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। वीकेंड पर पिकनिक मनाने जा रहे 35 लोगों से भरी यह बस पहाड़ी रास्ते में 200 फीट गहरी खाई में में जा गिरी। दिल दहला देने वाली घटना में 30 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति जिंदा बच गया है।

खबर के मुताबिक सभी लोग एक कृषि विभाग की विद्यापीठ में काम करते थे और वे वीकेंड पर पिकनिक मनाने जा रहा थे। सुबह करीब 10 बजे अंबेनली घाट पर एक पहाड़ी सड़क पर बस खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर नैशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स फौरन मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया गया है कि घने कोहरे और कुहासे का कारण यह हादसा हुआ। बस में सवार 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और अन्य की खोज जारी है। मौके पर रायगड के एसपी और जिलाधिकारी पहुंच गए हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *