Advertisement

तुलसी के बाद मोडक सागर झील भरकर बही


मुंबई। लगातार हो रही भारी बारिश से परेशान रही मुंबईकरों के लिए पानी का बरसना आखिरकार फायदा लेकर आया है। मुंबई की पानी की जरूरतों को पूरा करने वाली दूसरी झील मोडक सागर भरने के बाद अब बहने लगी है। इस मौसम में मुंबई को आपूर्ति करने वाली यह चौथी झील बही है। इससे पहले तुलसी झील 9 जुलाई को बहने लगी थी। मोडक सागर से मुंबई को कुल आपूर्ति का 9 प्रतिशत और तुलसी झील से 1 प्रतिशत पानी प्राप्त होता है। झीलों में कुल स्टॉक रविवार सुबह 6 बजे तक 57 प्रतिशत हो चुका है।

जुलाई में झीलों के इलाकों में हुई अच्छी बारिश के चलते झीलों में पानी का संग्रहण भी बढ़ गया है। झीलों में रविवार सुबह 6 बजे तक 8.19 लाख मिलियन लीटर पानी जमा हो चुका है। हालांकि, पिछले साल इस समय तक झीलों में 8.99 मिलियन लीटर पानी जमा था। इस साल जून महीने में कम संग्रहण के बाद पिछले कुछ दिनों में तेजी से जल-स्तर बढ़ा है।

मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में से सबसे अधिक 50 प्रतिशत भातसा से आपूर्ति होती है। भातसा का जलस्तर अभी भी उच्चतम से काफी दूर है। वर्तमान में भातसा का स्तर 125.35 मीटर है, वहीं इसका उच्चतम स्तर 142.07 मीटर है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *