Advertisement

फलमंडी, गुदरी एवं अस्पताल रोड में माले ने चलाया जनसंपर्क अभियान

पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली भाग लेने की अपील

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बाजार क्षेत्र के फलमंडी, गुदरी एवं अस्पताल रोड में 31 जनवरी को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क अभियान के क्रम में माले कार्यकर्त्ता अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर के साथ दुकान- दुकान पर्चा वितरण कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर बाजार वासियों से आगामी 15 फरवरी को गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ रैली में भाग लेने की अपील की।

मौके पर माले व् इनौस के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, माले प्रखंड कमिटी सदस्य मो. एजाज, शंकर महतो, बासुदेव राय, अर्जुन कुमार, मुंशीलाल राय, जीतेंद्र सहनी, मो. कयूम आदि उपस्थित थे।

अभियान के नेतृत्वकर्ता भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर में नाला, सड़क, बिजली, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कानून- व्यवस्था, व्यवसायियों की सुरक्षा आदि की मांगों को लेकर माले आंदोलनरत रही है।

इसमें बाजार वासियों, व्यवसायीयों, दुकानदारों की बड़ी भागीदारी होती रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजधानी पटना में आयोजित रैली को लेकर यहां के बाजार वासियों द्वारा कोष संग्रह अभियान को पूरजोर समर्थन दिया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *