Advertisement

पंजाबी मोहल्ला में भंडारे का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरीडीह शहर के पंजाबी मोहल्ला में सरस्वती पूजा के मद्देनजर 30 जनवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरिडीह शहर के पंजाबी मोहल्ला में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से किया गया। इस मौके पर जहां विधिवत तरीके से बीते 26 जनवरी को मां शारदे की प्रतिमा की स्थापना की गई। पूजा वंदना की गई।

तदोपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। वही 27 जनवरी को भी विसर्जन के समय सिंदूर खेला के उपरांत मां शारदे का विसर्जन नम आंखों के साथ किया गया। पूजा की सफलता को लेकर 30 जनवरी को यहां भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पंजाबी मोहल्ला के गणमान्य रहिवासियों के साथ बच्चों का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *