Advertisement

गजेन्द्र मोक्ष मंदिर में 2 फरवरी को श्रीवैष्णव एवं वैदिक सम्मेलन

विराट जल यात्रा एवं शोभा यात्रा आज

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्यदेश में 24वें ब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। भक्तों का आना भी शुरु हो गया है।

ज्ञात हो कि 31जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले इस यज्ञ में राष्ट्रीय हिन्दू संत श्रीलक्ष्मी प्रपत्र जीयर स्वामी भी उपस्थित रहेंगे। इसे लेकर 31 जनवरी को कलश यात्रा के साथ आरंभ इस यज्ञ में देश के विभिन्न राज्यों से जगद्गुरु, संत, भजन गायक आदि का आगमन हो रहा है।

इस यज्ञ का आयोजन कांची प्रतिवादी भयंकर मठाधीश जगदगुरू श्रीगादी स्वामीजी महाराज के दिव्य मंगलानुशासन से प्रा० प० रा० त्रिदण्डी स्वामी के दिव्य पावन स्मृति में बै० वा० महायोगीराज ज० गु० रा० स्वामी देवनायकाचार्य यति जी महाराज के दिव्यमंगलानुशासन से राष्ट्रीय संत लक्ष्मीप्रपन्नजीयर स्वामी के पावन उपस्थिति मे संपन्न होगा।

इस संबंध में श्रीगजेंद्र मोक्ष देवस्थानम दिव्यदेश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणा चार्य जी महाराज ने 30 जनवरी को बताया कि दिव्यदेशों के श्रीब्रह्ममोत्सव दर्शन का बड़ा महत्व होता है। उन्होंने बताया कि 31जनवरी को विराट जल यात्रा एवं शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।

एक फरवरी को श्रीध्वजारोहण एवं ब्रह्मोत्सव यज्ञारम्भ होगा। जबकि आगामी दो फरवरी को श्री वैष्णव एवं वैदिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। वही तीन मार्च को भव्य रथयात्रा निकाला जायेगा, जो सारण जिला के हद में सोनपुर तथा वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में नगर परिभ्रमण करेगा।

चार फरवरी शनिवार को श्री कल्याण (विवाह) पर्व की रात है। उन्होंने बताया कि आगामी पांच फरवरी को दिव्य महाभिषेक, महापूर्णाहुति अवभृत स्नान एवं दिव्य महा भंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *